- जब तक हिन्दुस्तानी रहेंगे, बचा रहेगा यूक्रेन
- भारतीय घर लौटेंगे, पुतिन सिखा देंगे सबक़!
- यूक्रेन-रूस की जंग में भारत की जय-जयकार!
यूक्रेन पहले मोदी के सामने गिड़गिड़ाया… अब हिन्दुस्तानियों के सामने गिड़गिड़ा रहा है… यूक्रेन के सैनिकों पर रूसी विमान काल बन कर मंडरा रहे हैं… हिन्दुस्तान का तिरंगा यूक्रेन में इस वक़्त सबसे बड़ा रक्षाकवच बन गया है… और यही वजह है कि यूक्रेनी सेना अपनी जान की सलामती के लिए हिन्दुस्तानियों की घर वापसी को टालने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है… आख़िर क्यों? यूक्रेन भारत के लोगों को अपनी ज़िंदगी के लिए ज़रूरी मान बैठा है… यूक्रेन और रूस में नाटो से शुरू हुआ विवाद अब हिन्दुस्तान तक पहुँच गया है… अब हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तानियों पर दावेदारी को लेकर दोनों मुल्क आपस में भिड़ गए हैं… ऐसा क्यों ये पढ़ने से पहले दुनिया की महाशक्ति रूस की सरजमीं से आई बेहद ख़ास तस्वीरें इस ट्देविटर लिंक में देख लीजिए…

तस्वीरें रूस की स्पेस एजेंसी की हैं… भारत में इसरो की तरह ही रूस इसी स्पेस सेंटर से सैटेलाइट लॉन्च करता है… आप ज़रा गौर से देखिए… इस रॉकेट पर अमेरिका का झंडा लगा है… जापान का झंडा लगा है… ब्रिटेन का झंडा भी लगा है… आपको इन तस्वीरों में भारत का तिरंगा भी नज़र आ रहा है… लेकिन ठहरिए अगले पल जो कुछ होने वाला है.. उसे देख आप भी हैरान रह जाएँगे… रूस के अधिकारियों ने इन देशों के झंडे को इस रॉकेट से एक-एक कर हटा दिया है… आख़िर में शान से अगर कोई झंडा है तो भारत का झंडा… ये है हिन्दुस्तान और रूस का याराना जिससे दुनिया को जलन होती है…
भारतीय झंडे को लेकर पुतिन के मन में बसे इसी सम्मान में यूक्रेन तलाश रहा है मौक़ा…यूक्रेन भारतीयों को अपनी सरज़मीं से जाने नहीं देना चाहता है… तिरंगा लगी बसों में भारतीय छात्रों के साथ अब तक पाकिस्तान और तुर्की के नागरिक अपनी जान बचा रहे थे… अब तिरंगा लगी इमारतों में यूक्रेन के नागरिक और सेना के जवान शरण ले रहे हैं… अब भारतीय छात्रों को ढाल बनाकर यूक्रेन के सैनिक ख़ुद मूवमेंट करने की कोशिश कर रहे हैं… रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पुरज़ोर तरीक़े से इस साज़िश को लेकर चेतावनी दी है…यूक्रेन को आगाह किया कि वो भारतीयों को अपने रक्षाकवच की तरह इस्तेमाल करना बंद कर दे…
ये है हिन्दुस्तान के पीएम मोदी की कूटनीतिक ताक़त जिस पर आज भारत का हर नागरिक गर्व कर रहा है…यूक्रेन हो या रूस कोई भी भारतीय नागरिकों पर हमले का ख़्याल तक ज़ेहन में नहीं लाना चाहता…यूक्रेन विवाद के बाद से अब तक रूसी राष्ट्रपति पुतिन और मोदी के बीच दो बार की बातचीत का संदेश साफ़ है… मोदी ने पुतिन से इस बात की गारंटी ले ली है…हिन्दुस्तानियों के साथ कोई गुस्ताखी नहीं होनी चाहिए… उनका बाल भी बाँका नहीं होना चाहिए…
आप देखिए कैसे संकटग्रस्त यूक्रेन में पीएम मोदी ब्रिज ऑफ होप बन गए हैं… पाकिस्तान के लोगों को कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है…यहां तक कि महाशक्ति होने का दावा करने वाले चीन ने भी अपने नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है… यूक्रेन को उकसाने और भड़काने वाले अमेरिका तो रूस की धमकियों के बाद आस-पास भी नहीं फटक रहा…बाइडेन साहब ने अपने नागरिकों को खुद की रक्षा वाला मंत्र देकर पल्ला झाड़ लिया है…एक हिन्दुस्तान ही है जो पूरे दमखम से ऑपरेशन गंगा को अंजाम दे रहा है…रूसी सेना खुद भारतीयों की सुरक्षित निकासी में मदद कर रही है…बहरहाल यूक्रेन के इस रियल संकट के बीच क्वाड की वर्चुअल मीटिंग भी हो रही है… जो चीन की गुस्ताखियों पर लगाम लगाने वाला सबसे सशक्त फोरम है…मोदी के साथ जापान, आस्ट्रेलिया, अमेरिका के शिखर नेता महामंथन तो करेंगे लेकिन बाइडेन को फिक्र बस इस बात की है…कैसे मोदी दुनिया के सबसे बड़े तीसमारखां बन कर उभर रहे हैं… बाइडेन मोदी से वो सीक्रेट हुनर भी जरूर पूछना चाहेंगे जिसके बूते उन्होंने साबित कर दिया है…गो ईस्ट और वेस्ट- इंडिया इज़ द बेस्ट…