10 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट ने खोया था नायब हीरा, आज भी खलती है ऑस्ट्रेलिया को इनकी कमी !

Ajay Thakur 27 Nov 2024 12:16: PM 1 Mins
10 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट ने खोया था नायब हीरा, आज भी खलती है ऑस्ट्रेलिया को इनकी कमी !

क्रिकेट एक मनोरंजन से भरा खेल है, लेकिन कभी-कभी यह खेल खतरनाक भी हो सकता है. 27 नवंबर, 2014 को एक ऐसे ही दुखद हादसे में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मृत्यु हो गई. फिलिप ह्यूज, जिन्होंने अपनी करियर की शुरुआत से ही दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता था, 27 नवंबर को एक बाउंसर बॉल के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी जान चली गई. इस घटना के कारण 27 नवंबर का दिन क्रिकेट इतिहास में "ब्लैक डे" के रूप में जाना जाता है.

फिलिप ह्यूज की इस दुखद घटना के समय वह एक प्रथम श्रेणी मैच में खेल रहे थे. यह मैच साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच खेला जा रहा था. फिलिप ह्यूज, साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए खेल रहे थे और उनकी टीम की पारी में उन्होंने शानदार 63* रन बनाए थे. उनकी पारी में 9 चौके शामिल थे. इसी दौरान, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन एबट की एक बाउंसर बॉल उनके गर्दन के नीचे के हिस्से पर लगी. इसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान वह अपनी जान नहीं बचा पाए और 27 नवंबर, 2014 को उनकी मृत्यु हो गई.

फिलिप ह्यूज का करियर बहुत ही प्रेरणादायक था. उन्होंने 26 टेस्ट मैचों, 25 एकदिवसीय मैचों और 1 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1535 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे. वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 826 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक थे. उनकी सबसे बड़ी पारी 160 रन की रही.

इसके अलावा, ह्यूज ने 114 प्रथम श्रेणी मैचों में भी शानदार प्रदर्शन किया. इन मैचों में उन्होंने 9023 रन बनाए, जिसमें 46 अर्धशतक और 26 शतक शामिल थे. उनका औसत 46.51 था, जो यह दर्शाता है कि वह एक अत्यंत सक्षम और निरंतर प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर थे.

फिलिप ह्यूज की अचानक मृत्यु ने न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया को झकझोर कर रख दिया. आज भी उनकी यादें और उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है.

Australia On This Day Phillip Hughes Hindi Sports News Phillip Hughes death Phillip Hughes died on this day

Recent News