पेंशन की लालच में पिता का खून! भाई-बहन ने जहर देकर मारा, शव काटकर बाल्टियों में भरा, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Amanat Ansari 09 Jun 2026 06:08: PM 1 Mins
पेंशन की लालच में पिता का खून! भाई-बहन ने जहर देकर मारा, शव काटकर बाल्टियों में भरा, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

हैदराबाद: एक बेहद हैरान करने वाला और क्रूर मामला सामने आया है. हैदराबाद की मल्काजगिरि कोर्ट ने पेंशन और संपत्ति के लालच में अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या करने वाले बेटे और बेटी को मौत की सजा सुना दी है. बेटे की पत्नी को उम्रकैद की सजा दी गई है. रेलवे के रिटायर्ड मालगाड़ी चालक (70 वर्ष) की हत्या उनके अपने बेटे (47), बेटी (36) और पत्नी (65) ने मिलकर की. तीनों ने पेंशन और घर पर कब्जा करने के लिए साजिश रची.

  • आरोपियों ने पिता के खाने में पौधे से बने जहर को मिलाकर उन्हें खिलाया.
  • हत्या के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े करके घर में 6 बाल्टियों में भरकर रख दिया.
  • शव को ठिकाने लगाने में असफल रहने के बाद वे उसे बाल्टियों में ही रखे रहे.

18 अगस्त 2019 को घर से आने वाली तेज दुर्गंध पर शक होने पर पड़ोसियों ने घर में प्रवेश किया. वहां मानव अवशेष देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. 21 अगस्त 2019 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट ने बेटा और बेटी को फांसी की सजा सुनाई. वहीं पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

अदालत ने मामले को बेहद क्रूर और पूर्व नियोजित मानते हुए भाई-बहन को मौत की सजा सुनाई. यह मामला पेंशन-प्रॉपर्टी के लालच में परिवार के सदस्यों द्वारा की गई बर्बर हत्या का चौंकाने वाला उदाहरण है. फैसले के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है.

Murder case death sentence fansi ka saza hyderabad court

Recent News