टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही काफी वक्त पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह चुके हो लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग को रत्ती भी कमी नहीं आयी है. अक्सर धोनी के फैंस उनके लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखने-जानने के बाद बाकी सेलिब्रिटीज शर्मसार हो जाते हैं कि काश उनका भी ऐसा ही फैन बेस होता, और ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के लिए कुछ नहीं करते. अक्सर महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते हुए देखा भी जाता है. लेकिन अभी हाल फिलहाल में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानने के बाद आप 100 प्रतिशत हैरान होंगे.
दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. BCCI द्वारा आईपीएल रिटेंशन पॉलिसी में बदलाव किया गया. जब से ये बदलाव हुआ है फैंस ये कह रहे हैं कि BCCI ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेल पाए. लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया.
गौरतलब हो भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अक्सर उनके फैंस से मिलने के वीडियो आते रहते हैं. कई बार धोनी एयरपोर्ट पर तो कभी मैदान पर फैंस से मिलते हैं, लेकिन इस बार कुछ हैरान करने वाला हुआ है. धोनी अपने घर के बाहर खड़े एक फैन से नहीं मिल रहे है जबकि कैप्टेन कूल से मिलने पंहुचा ये फैन उनके फार्म हाउस के बाहर पिछले पांच दिनों से खड़ा है.
इस फैन का नाम गौरव है जो कई बार धोनी से मिलने की कोशिश कर चुका है, लेकिन शायद इस फैन की किस्मत में फिलहाल धोनी से मिलना लिखा नहीं है. कई बार कोशिशों के बाद भी अभी तक ये सुपर फैन धोनी से नहीं मिला पाया है. गौरव बीते पांच दिनों से धोनी के रांची वाले फॉर्म हाउस के बाहर कैम्प लगाकर उनका इतंजार कर रहा है लेकिन किस्मत है की पलटती नहीं.
आपको जानकार हैरानी होगी गौरव, दिल्ली से साइकिल चलाकर रांची पहुंचा है. दिल्ली से रांची की दूरी देखी जाए तो करीब 1300 किलोमीटर है. इतनी दूर साइकिल से जाना और फिर निराश होना, इंसान को अंदर से तोड़ सकता है लेकिन गौरव ने हिम्मत नहीं हारी है. उनको रांची गए हुए पांच दिन हो गए हैं. इस बीच धोनी दो बार अपनी कार से बाहर निकले लेकिन उन्होंने अपने फैन की तरफ देखा तक नहीं और चले गए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर धोनी की आलोचना भी होनी शुरू हो गयी है.
धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत शानदार है. लोग उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते हैं. धोनी ने साल 2020 में रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं. आईपीएल में जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतरते हैं तो पूरे स्टेडियम में उनके नाम का शोर रहता है. हर तरफ, चाहे मैदान कोई भी है, धोनी के नाम के ही पोस्टर और उनके ही नाम की गूंज रहती है.