US-Israel Attacks Iran: दुबई और यरुशलम में जोरदार धमाके गूंजे हैं, जबकि ईरान ने फिर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं. इस हमले के जवाब में ईरान ने क्षेत्र भर में बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू किए, जिसमें यूएई के दुबई और अबू धाबी, कतर, बहरीन, कुवैत जैसे शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शामिल हैं.
दुबई में कई धमाकों की रिपोर्ट आई है, जहां हवाई रक्षा प्रणालियों ने ज्यादातर मिसाइलों को रोक लिया, लेकिन कुछ गिरकर नुकसान पहुंचा. यरुशलम के आसपास भी मिसाइल हमलों से मौतें और घायल हुए हैं. ब्रिटेन के साइप्रस में स्थित नौसेना बेस पर भी ड्रोन हमला हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.
ईरान ने इन हमलों को "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" के तहत अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर किया है. यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने और हमले किए तो अभूतपूर्व जवाब दिया जाएगा. क्षेत्र में तनाव चरम पर है, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई हवाई अड्डे बंद हो गए हैं. स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.