क्या ब्रॅडमन, क्या गावस्कर... श्रीलंका का ये 25 साल का लड़का निकला सबके आगे, टेस्ट क्रिकेट का नया सेंसेशन !

Global Bharat 27 Sep 2024 01:50: PM 1 Mins
क्या ब्रॅडमन, क्या गावस्कर... श्रीलंका का ये 25 साल का लड़का निकला सबके आगे, टेस्ट क्रिकेट का नया सेंसेशन !

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका के 25 वर्षीया युवा बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस ने इतिहास रच दिया है. एक ऐसा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले कोई नहीं कर पाया था. एक ऐसा रिकॉर्ड जो शायद आने वाले लंबे वक्त तक शायद कोई तोड़ भी नहीं पायेगा. दरअसल गुरुवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन कमिंदु मेंडिस ने इतिहास रच दिया. अपने टेस्ट डेब्यू से लेकर अब तक, उन्होंने नौ बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ मैचों में 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया है. इस तरह, उन्होंने महान सुनील गावस्कर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं इस रिकॉर्ड की लिस्ट में कौन कौन से खिलाड़ी हैं.

टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार टेस्ट में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

1. कमिंदु मेंडिस - 8 लगातार टेस्ट
2. साउद शकील - 7 लगातार टेस्ट
3. सुनील गावस्कर - 6 लगातार टेस्ट
4. सईद अहमद - 6 लगातार टेस्ट
5. बेसिल बाचर - 6 लगातार टेस्ट
6. बर्ट सटक्लिफ़ - 6 लगातार टेस्ट

गौरतलब हो कमिंदु मेंडिस ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 61 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया था. इसी साल उन्होंने वापसी के बाद, शानदार खेल दिखाया है. वापसी के बाद उन्होंने अब तक 13 पारियों में 873 रन बनाए हैं. इस साल के सात टेस्ट मैचों में, उन्होंने चार अर्धशतक और चार शतक जमाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 164 है, और उनका औसत 81 है.

कमिंदु मेंडिस का 13 टेस्ट पारियों के स्कोर इस प्रकार हैं: 61*, 102, 164, 92, 9, 12, 113, 74, 4, 64, 114, 13, और 113* (चल रही टेस्ट पारी खबर लिखे जाने तक).

Kamindu Mendis SL vs NZ 2nd Test Match Sri Lanka vs New Zealand

Recent News