फाल्टा में भाजपा का भारी जीत पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'वोट लूटे गए, ईवीएम में छेड़छाड़'

Amanat Ansari 24 May 2026 08:24: PM 1 Mins
फाल्टा में भाजपा का भारी जीत पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'वोट लूटे गए, ईवीएम में छेड़छाड़'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा की भारी जीत से भड़क उठी हैं. री-पोलिंग के नतीजों में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडे ने तृणमूल कांग्रेस के किले को ध्वस्त करते हुए 1.09 लाख वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की है.

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की गई और वोटों की लूट हुई. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के काउंटिंग एजेंट्स को बाहर रखा गया, भाजपा कार्यकर्ता और सीआरपीएफ जवान काउंटिंग सेंटर में घुस आए, और 11 बजे के बाद एजेंट्स को अंदर जाने नहीं दिया गया.

ममता ने कहा, "चार मई के चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक आतंक का शिकार हो रहे हैं. सीमावर्ती इलाकों में लोग मारे जा रहे हैं, कई जगह तालाबंदी हो रही है और लोगों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है."

फाल्टा का परिणाम

  • भाजपा के देबांग्शु पांडे: 1,49,666 वोट  
  • माकपा: 40,645 वोट  
  • कांग्रेस: 10,084 वोट  टीएमसी के जहांगीर खान: मात्र 7,783 वोट (चौथे स्थान पर)

गौरतलब है कि फाल्टा कभी तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन इस री-पोलिंग में भाजपा ने यहां भारी अंतर से जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में नया संतुलन बना दिया है. ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी फाल्टा के नतीजे पर निराशा जताई है. यह घटना पश्चिम बंगाल में सत्तांतर के बाद राजनीतिक तनाव को और बढ़ाती नजर आ रही है.

Mamata Banerjee Falta Mamata on Falta Falta seat result

Recent News