जबसे हार्दिक पांड्या के तलाक की चर्चा शुरू हुई है कोई इसे झूठ तो कोई इसे सच बता रहा है. लेकिन अब हार्दिक की बीवी नताशा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसमें सीधा लिखा है कि कोई सड़क पर आने वाला है. तो क्या हार्दिक को सड़क पर लाने के लिए नताशा ने पूरा इंतजाम कर लिया है. हिंदुस्तान की कोई लड़की अपने पति के साथ तो ऐसा नहीं करती. वो हर मुश्किल में पति का साथ देती है. शायद इसीलिए लोग हार्दिक और नताशा को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
कोई कह रहा धोनी, विराट और रोहित की तरह हिंदुस्तान की लड़की से शादी रचाई होती तो हार्दिक का ये हाल न होता, तो वहीं कोई कह रहा है कि नताशा ने तो सिर्फ पांड्या से शादी पैसे के लिए रचाई थी. ऐसे सैकड़ों कमेंट की सोशल मीडिया पर भरमार है, लेकिन इसी बीच नताशा का ये पोस्ट और एक वीडियो भी सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहा है. पोस्ट के बैकग्राउंड में ड्राइविंग स्कूल का पोस्टर है जबकि कैप्शन में लिखा है, कोई सड़क पर आने वाला है.
ऐसा कहा जा रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा से डिवोर्स लेते हैं तो क्रिकेटर को अपनी प्रॉपर्टी के 70 प्रतिशत हिस्से से हाथ धोना पड़ेगा. हार्दिक को ये प्रॉपर्टी नताशा के नाम करनी होगी. आखिर वो हालात क्या रहेंगे जब हार्दिक ने ऐसा कोई करार किया होगा. क्योंकि इससे पहले हार्दिक ने एक बयान देकर कहा था कि ''मैं शादी नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी संपत्ति का 50 फीसदी हिस्सा किसी और को मिले.''
हार्दिक ने अपनी मां का उदाहरण भी दिया था. तो सवाल है कि क्या शादी से पहले हार्दिक को जो लड़का हुआ था, इसी दबाव में उन्होंने कुछ ऐसा करार किया कि 70 फीसदी वाली चर्चा उठने लगी. विदेशों में तो ये आम बात है. शायद नताशा इस बात को अच्छी तरह समझती हैं, इसीलिए नताश के चेहेर पर इस शादी के टूटने की चर्चा का कोई असर नहीं दिख रहा. जबकि हार्दिक परेशान नजर आ रहे हैं.
लंदन में छुट्टियां मनाने गए थे, पर अब हालत ये है कि वो टीम के साथ भी नहीं जुड़ पा रहे हैं. बीसीसीआई ने जो फोटो जारी की उसमें भी हार्दिक नहीं थे, न ही जो टीम अमेरिका गई उसमें साथ दिखे. मुंबई में जब नताशा को स्पॉट किया गया था और उनसे तलाक के रूमर्स पर सवाल पूछा गया तो रिएक्शन काफी हैरान करने वाला रहा. उन्होंने साफ़ रूप से कोई जवाब तो नहीं दिया, लेकिन बॉडी लैंग्वेज और फेस एक्सप्रेशन से बहुत कुछ क्लियर कर दिया.
इस वीडियो में नताशा अपने एक दोस्त जिसका नाम अलेक्जांडर बताया जा रहा है... उसके साथ दिखाई दे रही है. जब उनसे तलाक के रुमर को लेकर सवाल पूछा गया तो इसकी जगह वो थैंकयू बोलते हुए मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाती हैं. ये जो अलेक्जेंडर है ये नताशा के पुराने दोस्त हैं.
अलेक्जेंडर और नताशा दोनों ही सर्बिया से हैं और दोनों अच्छे दोस्त भी हैं. नताशा की शादी में भी अलेक्जेंडर उनके साथ थे. अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक एक जिम ट्रेनर होने के साथ-साथ एक मॉडल और एक्टर भी हैं. अलेक्जेंडर चर्चा में तब आये थे जब उन्होंने दिशा पटानी का चेहरा अपने हाथ में टैटू कराया था. अब पुरानी दोस्ती रिश्ते में कब बदल जाए कोई कह नहीं सकता या फिर सिर्फ दोस्ती ही है ये कहना मुश्किल है.
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई अफवाहें उड़ी हैं. अफवाहों में दावा किया गया कि यह जोड़ा, जिनकी मई 2020 में शादी हुई थी और जो अगस्त्य पंड्या नाम के 3 साल के बेटे के माता-पिता हैं अलग हो गए हैं. ये अटकलें तब शुरू हुईं जब नतासा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'पांड्या' हटा दिया.
अटकलें और तेज हुई जब पूरे आईपीएल मैच के दौरान नताशा दिखाई नहीं दी. साथ ही 4 मार्च को जब हार्दिक की बीवी का बर्थडे था तब भी हार्दिक ने एक भी पोस्ट नहीं किया था जिसके बाद से इन सभी अटकलों को सच बताया जा रहा था.
बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की मुलाकात करीब 7 साल पहले हुई थी. कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 31 मई, 2020 को कोर्ट मैरेज की थी. ऐसी खबरें थी कि हार्दिक और उनकी पार्टनर नताशा शादी से पहले से ही प्रेग्नेंट थी और जुलाई 2020 में शादी के बाद उनका एक बीटा हुआ जिसका नाम अगस्त्य रखा गया. खेर तलाक की बातों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा.