बम धमाके से दहला पाकिस्तान, ट्रेन में हुआ विस्फोट, 23 लोगों की मौत

Global Bharat 24 May 2026 11:55: AM 1 Mins
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, ट्रेन में हुआ विस्फोट, 23 लोगों की मौत

pakistan quetta attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. रविवार को क्वेटा के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुए संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने एक गुजरती ट्रेन को निशाना बनाया. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस हमले में अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 47 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत क्वेटा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, सेना और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया है. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि विस्फोट रेलवे ट्रैक पर लगाए गए बम से हुआ या किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया.

बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकी गतिविधियों और अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहा है. हाल के महीनों में रेलवे और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले किए जा चुके हैं. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे सुनियोजित आतंकी साजिश मानकर जांच में जुटी हुई हैं.

Quetta Blast Pakistan Train Attack Balochistan Explosion Suicide Bombing Chaman Phatak Blast

Description of the author

Recent News