तुषार देशपांडे, दीपक चाहर, मुकेश कुमार, आंजिक्या रहाणे या फिर विराट कोहली, मुरली विजय, हार्दिक पांड्या इनकी किस्मत में जब बुरा वक्त आया माही साथ आया और दिन बदल गए. ये बात साल 2013 की है, सचिन का 100वां शतक पूरा होने वाला था, सचिन की उम्र उस वक्त 4 साल थी, दुनिया सचिन के संन्यास पर कहानी लिख रही थी, सचिन थक चुके थे, कहा जाने लगा था कि 40 की उम्र वाला खिलाड़ी खेलेगा तो नए लड़कों को मौका कब मिलेगा, सचिन के 100वें शतक के लिए लंबा इंतज़ार किया गया. आज धोनी की उम्र 41 साल है, पर दुनिया का कोई महान खिलाड़ी हो या दर्शक नहीं कहता है कि धोनी को संन्यास लेना चाहिए, हर कोई क्यों कह रहा है धोनी को अभी खेलना चाहिए? ये कोई पहला साल नहीं है जब धोनी से पूछा जा रहा है कि संन्यास कब लेंगे? पिछले पांच सालों से ये सवाल उनका पीछा कर रहा है और धोनी खेल से उसका जवाब दे रहे हैं?

आईपीएल 2019 में धोनी से साइमन डुल ने पूछा था कि क्या वह अगला सीजन खेलेंगे? तब उन्होंने कहा था- Hopefully, Yes
आईपीएल 2020 में धोनी से पूछा गया कि क्या यह येलो जर्सी में उनका आखिरी मैच है, धोनी का जवाब था- Definitely Not

2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया, फाइनल के बाद हर्षा भोगले ने उनसे पूछा- आप अपने पीछे छोड़ी गई विरासत पर गर्व कर सकते हैं, इसके जवाब में धोनी ने कहा- Still I haven’t left behind
2022 आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी से फिर एक बार यह सवाल किया गया, इसपर धोनी ने कहा- Definitely, it will be unfair not to say thanks to Chepauk crowd यानी चेपॉक के दर्शकों को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा
अब आईपीएल 2023 में धोनी से फिर संन्यास को लेकर सवाल किया गया। टॉस के दौरान उनसे पूछा गया कि यह आपका आईपीएल का आखिरी साल है आप इसे कैसे देख रहे हैं, इसके जवाब में धोनी ने कहा, आपने खुद ही यह फैसला कर लिया कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने तो नहीं किया
सूर्य कुमार यादव का आम तौर पर स्ट्राइक रेट होता है 200…पर धोनी का 20वें ओवर में स्ट्राइक रेट है 250 का..सूर्या T-20 फॉर्मेट के हीरो हैं, पर धोनी उनके गुरू हैं, 299 गेंद पर 111 बाउंड्री लगा चुके हैं, 729 रन धोनी सिर्फ आख़िरी ओवर में बना चुके हैं, धोनी अगर ओपनिंग करने आते या तीसरे नंबर पर आते तो शायद वो रिकॉर्ड किंग होते! जबकि 61 छक्के और 50 चौके लगाए हैं. 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले नंबर पर हैं और इतने छक्के इस ओवर में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं लगाए हैं, वैसे इन आंकड़ो से साफ हो जाता है कि वो 20वें ओवर में कितने खतरनाक हो जाते हैं, और ये भी तय हो जाता है कि उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए…धोनी के ये आंकडे पिछले ipl तक के थे जबकि इस बार तो आंकड़े और ख़तरनाक हो गए हैं, धोनी की उम्र के साथ स्ट्राइक रेट भी बढ़ता जा रहा है, आत्मविश्वास और समझ तो पहले से ही था..
IPL 2023 के 20वें ओवर में 29 गेंदों का सामना किया है और 257.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 74 रन बनाए हैं जिसमें 7 छक्के और एक चौका शामिल है. धोनी इस सीजन में 20वें ओवर में अब तक सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिंकू सिंह हैं. रिंकू अभी नया लड़का है जबकि धोनी सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी!
कहते हैं न योद्धा रोज पैदा नहीं होते हैं, रोज होते तो हर घर में धोनी होता. पर माही सिर्फ खिलाड़ी नहीं है बल्कि वो क्रिकेट में वरदान हैं, जिनको समझ के साथ हौसला बढ़ाने भी आता है, जिनको बैट के साथ दिमाग चलाने भी आता है, बुरे वक्त में साथ देने और खिलाड़ियों की किस्मत बदलने आता है, इसलिए कमेंट में लिखिए मही अभी जाना नहीं!