जयमाला से पहले अधेड़ दूल्हे को देख भड़की दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, जयमाला हाथ में लिए खड़ा रहा दूल्हा

Amanat Ansari 08 Mar 2026 12:26: PM 1 Mins
जयमाला से पहले अधेड़ दूल्हे को देख भड़की दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, जयमाला हाथ में लिए खड़ा रहा दूल्हा

Marriage dispute: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलगंज गांव में एक विवाह समारोह अचानक तनावपूर्ण हो गया. कोसडिहरा के रहने वाले सुधीर कुमार धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे. 22 वर्षीय दुल्हन शोभा कुमारी के साथ जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी. जैसे ही दूल्हा स्टेज पर आया, दुल्हन ने उसे देखते ही मना कर दिया.

उसने पिता से साफ कहा कि यह लड़का उम्र में काफी बड़ा लगता है, 'अंकल टाइप' है. समाज में और सहेलियों के सामने क्या मुंह दिखाऊंगी? अगर जबरदस्ती की तो मैं जान दे दूंगी, शादी नहीं करूंगी. परिवार वालों ने बहुत समझाया-बुझाया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह कुछ रिश्तेदारों के साथ चुपचाप घर से निकल गई और कहीं चली गई.

दूसरी तरफ दूल्हा सुधीर कुमार जयमाला हाथ में लिए स्टेज पर खड़ा रहा. दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आई. धीरे-धीरे पंडाल खाली हो गया, खाने की व्यवस्था बेकार पड़ी और कुर्सियां सूनी रह गईं. आखिरकार आधी रात के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट आई. सुधीर कुमार ने बताया कि रिश्ता आपसी रजामंदी से तय हुआ था.

15 फरवरी 2026 को फाइनल हुआ. दुल्हन ने उन्हें दो बार देखा था, पसंद भी किया था. फोन पर लगातार बात होती रही, कोई समस्या नहीं थी. अचानक जयमाला के समय ऐसा क्या हो गया, समझ नहीं आ रहा. घटना के बाद अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है. पूरा मामला परिवार के बीच ही सुलझाने की कोशिश में है.

bhojpur bride refuses to marry bhojpur marriage news bhojpur bride rejects groom

Recent News