Tehran News: दक्षिणी ईरान में आज सुबह अचानक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई. इसका केंद्र हॉर्मोजगान या फार्स प्रांत के पास, मोहर शहर से करीब 35 किमी दक्षिण-पश्चिम में था, और यह केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:13 बजे आए इन झटकों की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए.
यह भी पढ़ें: बीजेपी महिला नेता और वकील का अश्लील वीडियो वायरल, कई नेता जांच के दायरे में
कई लोगों को पहली नजर में लगा कि शायद कोई मिसाइल अटैक या विस्फोट हुआ है, क्योंकि क्षेत्र में अमेरिका के साथ तनाव का माहौल पहले से ही बना हुआ है और हमले की आशंका बनी हुई है. फिलहाल किसी बड़े नुकसान, मौत या घायलों की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है. ईरान भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, इसलिए ऐसे मध्यम तीव्रता के झटके यहां आम हैं.
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ 'मैडम जहर' गिरफ्तार, कई हत्या और ड्रग्स सिंडिकेट में थी शामिल
हालांकि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं यह परमाणु परीक्षण (Nuclear test) तो नहीं था, लेकिन वैज्ञानिकों और भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह प्राकृतिक टेक्टॉनिक गतिविधि है. न्यूक्लियर टेस्ट से होने वाले कंपन की सिग्नेचर अलग होती है, और यहां कोई ऐसा संकेत नहीं मिला. पिछले कुछ मामलों में भी इसी तरह की अफवाहें फैलीं, लेकिन बाद में वे खारिज हो गईं. अभी स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन लोग सतर्क हैं.