
राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित ‘स्टैचू ऑफ बिलीफ’ सभी के लिए एक खास जगह बन गयी है, लेकिन यहां आने वाले शिवभक्त इस स्टैचू को निहारते ही इसकी खूबसूरती में खो जाते हैं....

ये तस्वीरें देखिए, कैसे वहां मौजूद सभी लोग अपने फोन के कैमरे में ये तस्वीरें कैद करना चाहते हैं...और करें भी क्यों ना ...उनके सामने विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा जो है...

यह 369 फीट ऊंची प्रतिमा सभी को, न केवल अपनी विशालता से आकर्षित करती है, बल्कि यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो, इसकी शोभा और बढ़ा देता है....

इस अद्वितीय प्रतिमा की खासियत है कि पर्यटक इसके शीर्ष पर जाकर भगवान शिव का जल अभिषेक कर सकते हैं, जो इसे विश्वभर में अनोखा बनाता है....

इसी वजह से विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.