तमिलनाडु में विजय थलापति का तूफान, TVK ने रुझानों में ठोकी 100 सीटों की सेंचुरी

Global Bharat 04 May 2026 11:11: AM 1 Mins
तमिलनाडु में विजय थलापति का तूफान, TVK ने रुझानों में ठोकी 100 सीटों की सेंचुरी

नई दिल्ली : तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 सीटों का आंकड़ा छू लिया है. यह प्रदर्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की राजनीति लंबे समय से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के इर्द-गिर्द घूमती रही है. 

रुझानों के मुताबिक डीएमके 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एआईएडीएमके 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं TVK की अप्रत्याशित बढ़त ने तमिलनाडु के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा वोटर्स और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का झुकाव विजय की पार्टी की ओर देखने को मिला है.  अभिनेता विजय की लोकप्रियता और उनकी आक्रामक चुनावी रणनीति पार्टी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होती दिख रही है. 

तमिलनाडु में अब तक डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जाता रहा है, लेकिन इस बार TVK ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है. विजय के समर्थकों में उत्साह का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी TVK लगातार चर्चा में बनी हुई है.

राजनीतिक जानकार इसे तमिलनाडु के इतिहास का सबसे बड़ा चुनावी सरप्राइज बता रहे हैं. अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं कि क्या विजय अपनी पार्टी को पहली ही बड़ी चुनावी परीक्षा में ऐतिहासिक जीत दिला पाएंगे या मुकाबला आखिरी दौर में नया मोड़ लेगा.

Tamil Nadu Election Vijay TVK TVK 100 Seats DMK AIADMK Tamil Nadu Political Upset

Description of the author

Recent News