बिहार : राज्य के मोकामा सीट से विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. बिहार में उनके बयान काफी वायरल रहते हैं. हाल-फिलहाल में अनंत सिंह के ऊपर पप्पू यादव लगातार फायर मोड में है. पप्पू यादव अनंत सिंह को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब आनंद सिंह ने पप्पू यादव के टारगेट करने के सवाल पर पलटवार दिया है. अनंत सिंह ने कहा कि हम कुत्ता बिलाई को जानबे नहीं करते हैं. अनंत सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है.
बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव कांग्रेस के फायरब्रांड नेताओं में एक है. लगातार बिहार बीजेपी और जदयू के बड़े नेताओं को पप्पू यादव टारगेट करते हैं. पप्पू यादव अनंत सिंह के ऊपर लगातार एक के बाद एक बयान दे रहे थे. ऐसे में अनंत सिंह ने भी उनके बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें पहचान से इंकार कर दिया और विवादित टिप्पणी भी की. पत्रकारों के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि हम कुत्ता और बिलाई को जनबे नहीं करते हैं. यह कहते हुए अनंत सिंह गाड़ी में बैठे और चले गए.
पप्पू यादव के ऊपर की गई टिप्पणी का वीडियो और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कुछ लोग इसे अनंत सिंह का स्टाइल बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है की भाषाओं की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है.