UP में अब चाइनीज मंझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, शोएब की मौत के बाद योगी सरकार का फैसला

Amanat Ansari 05 Feb 2026 01:33: PM 2 Mins
UP में अब चाइनीज मंझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, शोएब की मौत के बाद योगी सरकार का फैसला
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज़ मंझे से हो रही दुर्घटनाओं का लिया संज्ञान
  • सी एम योगी हुए सख़्त, चाइनीज़ मंझे को किया गया है बैन
  • चाइनीज़ मंझे की उपलब्धता कैसे हो जा रही है? दिया पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश
  • चाइनीज़ मंझे से होने वाली मृत्यु को माना जायेगा हत्या
  • पूरा प्रदेश में अभियान चलाने का निर्देश
  • प्रदेश व्यापी कार्यवाही की को जायेगी उच्च स्तर पर समीक्षा
  • सी एम योगी के एक्शन मोड का दिखेगा असर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज मांझे (चीनी धागे) को लेकर अब बहुत सख्त रवैया अपनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इस खतरनाक धागे से होने वाली किसी भी मौत को अब साधारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या की श्रेणी में माना जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने पूरे राज्य में इस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, स्टॉक और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम दोस्त की पत्नी के साथ घूम रहे हिंदू युवक पर भीड़ ने किया हमला, पीट-पीटकर किया अधमरा

पुलिस को तुरंत प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है, ताकि बाजारों में छिपकर बिकने वाला यह जानलेवा सामान पूरी तरह खत्म हो सके. मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पूछा भी कि बैन के बावजूद यह कैसे उपलब्ध हो रहा है, और ऐसी मौतों के मामलों में गंभीर अपराध मानकर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इन सभी कार्रवाइयों की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा भी होगी.

यह भी पढ़ें: दुबई में था पति, ससुर की थी गंदी नजर, बहू ने प्रेमी से करवा दी हत्या, गला रेतते हुए बनाया वीडियो

यह फैसला हाल ही में लखनऊ में हुए एक बेहद दर्दनाक हादसे के बाद आया है. हैदरगंज पुल के पास बाइक से जा रहे 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब (जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे) की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उनकी गले की नस कट गई. उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: फिर चर्चा में अल फलाह यूनिवर्सिटी, चेयरमैन को किया गया गिरफ्तार

शोएब परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और हाल ही में घर खरीदकर बेटियों के भविष्य के लिए मेहनत कर रहे थे. इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में लोगों में गुस्सा फैल गया है. स्थानीय लोग लंबे समय से ऐसे खतरनाक धागे पर सख्त रोक की मांग कर रहे थे. प्रशासन अब इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है, ताकि आगे ऐसी कोई त्रासदी न हो और लोगों की जान सुरक्षित रहे.

Lucknow News UP News UP Police Yogi Adityanath Chinese kite string

Recent News