कोरिया का ''डेथ गेम'' गाजियाबाद में कैसे आया, मोदी-योगी को एक्शन लेना होगा!

Abhishek Chaturvedi 04 Feb 2026 10:31: PM 2 Mins
कोरिया का ''डेथ गेम'' गाजियाबाद में कैसे आया, मोदी-योगी को एक्शन लेना होगा!

नई दिल्ली: पुलिस की फोन की घंटी खड़खड़ाती है, फोन उठाने वाले पुलिसकर्मी की ख़बर सुनकर होश उड़ जाती है, सामने से आवाज आती है, गाजियाबाद के भारत सिटी में बड़ी अनहोनी हो गई है... पुलिस आनन-फानन में पहुंचती है तो तीन लड़कियां जिनकी उम्र 16 साल, 14 साल और 12 साल थी, एक जमीन पर पड़ी मिलती हैं, तत्काल उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है, और पुलिस फ्लैट के अंदर दाखिल होती है तो उसे एक नोट मिलता है... जिस पर लिखा था, ''मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं. अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे.''

ये नोट मिलते ही पुलिस ये समझ चुकी थी कि मामला गेम की लत से जुड़ा है...बच्चियों के पिता चेतन रोते हुए बताते हैं... ''मैं अपनी दो पत्नियों के साथ एक कमरे में सो रहा था, 7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी मेरे कमरे में थीं, जबकि बाकी तीनों लड़कियां दूसरे कमरे में थीं... आधी रात को अचानक आवाज आई, जब भागकर देखा तो गेट बंद था, उसके बाद गेट तोड़ा और देखा कि वो नीचे कूद गई हैं... उन्हें टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी. वे हर वक्त एकसाथ रहती थीं, एक साथ नहाती थीं और टॉयलेट जाती थीं, उन्हें इस कदर गेम की लत थी कि स्कूल भी छोड़ दिया था. वो अक्सर कहतीं थीं हमे कोरिया जाना है...''

जांच में ये भी पता चलता है कि मूल रूप से दिल्ली के खजूरी के रहने वाले चेतन ने पहली पत्नी से कोई संतान न होने पर दूसरी शादी अपनी साली से ही की थी, और दोनों एक साथ रहतीं थीं... बाद में पहली पत्नी से भी एक बेटी पैदा हुई... घर में किसी तरीके की विवाद की जानकारी नहीं थी, बस पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने पर बच्चियों को कई बार फटकार लगाई थी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी ही एक बेटी अपनी दोनों बहनों को गलत कदम उठाने के लिए उकसा रही है...

अब तक क्या-क्या पता चला?

  • कोरियन लवर गेम एक ऑनलाइन लव और रोमांटिक टास्क बेस्ड गेम है
  • इस गेम में एक वर्चुअल पार्टनर या लवर मिलता है, जो प्यार से बात करता है
  • शुरुआत में भावनात्मक जुड़ाव बनाता है, फिर उन्हें हल्के-फुल्के टास्क देता है
  • शुरुआती टास्क में समय पर चैट करना, अपना डेली रूटीन शेयर करना होता है
  • लत जैसे-जैसे बढ़ती है, टास्क का लेवल मानसिक दबाव वाला होने लगता है
  • उन्हें ये महसूस कराया जाता है टास्क पूरा नहीं किया तो लवर नाराज हो जाएगा
  • कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन पार्टनर ही सबकुछ हो जाता है

कुछ ऐसी ही कहानी ब्लू व्हेल गेम की भी थी, जिसे सरकार ने बैन किया, और अब कोरियन लवर गेम को बैन करने की मांग उठ रही है, अगर आपके बच्चे किसी भी तरह का ऑनलाइन गेम खेलते हैं, तो उन्हें इसकी लत छुड़वाएं... आसपास के मनोवैज्ञानिक और एक्सपर्ट से संपर्क करें, बच्चों पर दबाव न बनाएं, बल्कि उन्हें समझाने की कोशिश करें, क्योंकि इस डिजिटल दुनिया में डिजिटल कमांड पर बच्चे कब क्या नुकसान पहुंचा ले, इसका आंकलन करना बेहद मुश्किल है... गाजियाबाद में जो घटना हुई, उसमें ये भी दावा किया जा रहा है कि 14 साल की लड़की डेथ कमांडर्स की भूमिका में थी, वही अपने दोनों बहनों को टास्क देती थी और वो उसकी हर बात मानते थे... इसलिए सतर्क रहें, सावधान रहें...अपना और अपने बच्चों का बेहद ख्याल रखें...

Korean Lover game online game dangers child online safety Ghaziabad sisters death

Recent News