दिल्ली में योगी की बढ़ी डिमांड! छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर उठी योगी को पीएम बनाने मांग

Global Bharat 25 Jul 2026 02:00: PM 1 Mins
दिल्ली में योगी की बढ़ी डिमांड! छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर उठी योगी को पीएम बनाने मांग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया को लेकर नाराज छात्रों का आंदोलन अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा मुद्दा बन गया है. इसी बीच सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यूजर्स ऐसे पोस्ट साझा कर रहे हैं जिनमें लिखा जा रहा है कि एक बार योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बना दो, पेपर लीक माफिया और भ्रष्ट नेटवर्क का हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा. कई पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यूपी में माफिया के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई की तर्ज पर पूरे देश में परीक्षा माफिया पर कड़ा प्रहार होना चाहिए.

हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लोगों की राय और मांग है. इसे किसी प्रस्ताव, बीजेपी के आधिकारिक रुख या किसी राजनीतिक निर्णय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उधर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर कड़ी सजा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं. आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर चल रही यह बहस अब राजनीतिक चर्चा का भी हिस्सा बनती दिखाई दे रही है.

आने वाले दिनों में यह ऑनलाइन अभियान कितना बड़ा राजनीतिक स्वरूप लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. फिलहाल इतना तय है कि छात्र आंदोलन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के समर्थन में चल रही यह मांग चर्चा का बड़ा विषय बन गई है.

PM Yogi Demand Jantar Mantar Protest Student Protest Delhi Paper Leak Protest Yogi Adityanath Viral News

Description of the author

Recent News