राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की आने वाली डॉक्यूसीरीज डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर में दिए इंटरव्यू में पहली बार ऑपरेश्न सिंदूर का जिक्र किया है। अजित डोभाल 88 घंटे चले सैन्य अभियान में दुश्मन के आतंकी ठिकानें नष्ट करना मुख्य लक्ष्य था यह उनका ऑपरेश्न सिंदूर के बाद पहला इंटरव्यू बताया जा रहा है।
डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर दो हिस्सों में बनने वाली डॉक्यूसीरीज जिसका प्रीमियर शनिवार को रात नौ बजे डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर होगा। डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अनुभव और प्रतिक्रिया दिखाई जाएगी। अजीत डोभाल ने डॉक्यूसीरीज में बड़ा संदेश दिया है उन्होनें कहा की भारत की शांति और सहनशीलता में विश्र्वास करता है, लेकिन इसे भारत की कमजोरी नहीं मानना चाहिए।
डॉक्यूसीरीज में राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कहते है की भारत जरुरत होने पर जोखिम उठाकर और बिना परिणाम की चिंता के कड़ा जवाब देने की क्षमता रखते है उन्होनें आगे कहा की “दुनिया को संदेश सपष्ट है भारत की उदारता और सहनशीलता का उसकी कमजोरी ना समझे। भारत जोखिम ले सकता है, भारत करारा प्रहार कर सकता है, परिणाम चाहे जो भी हों।“
7 मई 2025 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरूआत की थी। भारतीय सेना की यह प्रतिक्रिया 22 अप्रेल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमलें के बाद देखने को मिली। यह ऑपरेशन करीब 88 घंटे तक चला जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मिर स्थित आतंकी ठिकानों को पर हमला किया गया था।