सिल्वर के रेट में गिरावट, दिल्ली समेत कई राज्यों में 4,000 रुपये सस्ती हुई चांदी

Global Bharat 01 Jul 2026 02:26: PM 1 Mins
सिल्वर के रेट में गिरावट, दिल्ली समेत कई राज्यों में 4,000 रुपये सस्ती हुई चांदी

देश के कई राज्यों में 1 जुलाई को चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। अधिकांश राज्यों में चांदी के भाव में 4,000 रुपये तक की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी का भाव 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, वहीं बुधवार, 1 जुलाई को चांदी का रेट करीब 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया।

दिल्ली की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,22,126 रुपये है। वहीं 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,221 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 22,212 रुपये है। 1 जुलाई को चांदी के रेट में 3,974 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में चांदी का भाव 2,23,851 रुपये प्रति किलोग्राम है, जहां 4,057 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई। बिहार में भी चांदी के भाव में 3,976 रुपये की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को बिहार में चांदी का भाव 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

हालांकि, साल की शुरुआत में चांदी का भाव लगभग 4.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद से ही चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल चांदी का भाव करीब 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। जनवरी के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में इसमें लगभग 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।

Description of the author

Recent News