राम मंदिर चोरी केस में नया ट्विस्ट! एसआईटी और पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट में 1.33 लाख रुपये का बड़ा अंतर, उठे सवाल

Global Bharat 09 Jul 2026 10:34: AM 1 Mins
राम मंदिर चोरी केस में नया ट्विस्ट! एसआईटी और पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट में 1.33 लाख रुपये का बड़ा अंतर, उठे सवाल

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित गबन मामले में अब बरामदगी के आंकड़ों को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट और पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल फर्द बरामदगी के बीच 1.33 लाख रुपये से अधिक का अंतर मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश फर्द बरामदगी में कुल 79,85,493 रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर तथा कुछ आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की बरामदगी दर्ज की गई है. दूसरी ओर, एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रस्ट की ओर से पहले हुई कुल बरामदगी 81,19,000 बताई गई है.

 रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 2.25 लाख रुपये की नकदी बाथरूम से बरामद हुई थी. दोनों आधिकारिक दस्तावेजों की तुलना करने पर 1,33,507 का अंतर सामने आता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह रकम कहां गई और दोनों रिपोर्टों में बरामदगी के आंकड़े अलग-अलग क्यों दर्ज हैं. यदि जांच एक ही प्रकरण की हो रही है, तो बरामद धनराशि का रिकॉर्ड एक समान होना चाहिए.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पहले ही ट्रस्ट की काउंटिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी को लेकर सवालों के घेरे में रहा है. अब बरामदगी के आंकड़ों में सामने आए इस अंतर ने मामले को और गंभीर बना दिया है. मामले को लेकर पारदर्शिता की मांग तेज हो रही है और जांच एजेंसियों से उम्मीद की जा रही है कि वे इस अंतर का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि पूरे प्रकरण पर उठ रहे संदेह दूर हो सकें.

Ayodhya Ram Temple Theft Case Ram Temple Donation Theft SIT Report Ram Temple Ram Temple Recovery Dispute Ayodhya Ram Temple Scam

Description of the author

Recent News