नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटने के सकारात्मक संकेत दिए हैं. मंत्री ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ सप्ताह तक निचले स्तर पर बनी रहीं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती पर विचार किया जा सकता है.
पुरी ने बताया कि कंपनियां ईंधन उत्पादन के लिए कच्चा तेल आमतौर पर 2 महीने पहले खरीदती हैं. इसलिए अभी जो कच्चा तेल प्रोसेस हो रहा है, वह अप्रैल-मई में खरीदा गया था, जब कीमतें ऊंची थीं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद जून के दूसरे पखवाड़े से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है.
क्या हुआ हाल ही में?
सरकारी कंपनियों पर नजर
अब सरकारी तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) की ओर सबकी निगाहें टिकी हैं, जो देश के 90% ईंधन बाजार को नियंत्रित करती हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि 30 जून तक पेट्रोल, डीजल और LPG को लागत से कम दाम पर बेचने से पेट्रोलियम कंपनियों को 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.