IIT बाबा की पत्नी प्रीतिका सिंह कौन है? संत बनने की राह पर चले अभय सिंह कैसे हारे दिल ?

Abhishek Chaturvedi 08 Apr 2026 04:24: AM 2 Mins
IIT बाबा की पत्नी प्रीतिका सिंह कौन है? संत बनने की राह पर चले अभय सिंह कैसे हारे दिल ?

...ये हैं IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका सिंह, जिनसे करीब एक साल पहले इनकी मुलाकात होती है, कोयंबटूर के सतगुरु आश्रम में महाशिवरात्रि के मौके पर दोनों की मुलाकात होती है, बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदलती है और दोस्ती जब प्यार में बदल जाता है, तो 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के मौके पर दोनों शादी कर लेते हैं.

तीन दिन बाद दोनों कोर्ट मैरिज भी कर लेते हैं. उसके बाद अभय सिंह बीते दिनों जब हरियाणा के झज्जर में अपने घर पहुंचते हैं तो कहते हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर मुझे मेरी पार्वती मिल गई तो शादी जरूर करूंगा. अब प्रीतिका के रूप में मुझे मेरी जीवनसंगिनी मिल गई है. लेकिन सवाल ये है कि जो व्यक्ति सबकुछ छोड़कर वैराग्य अपनाने चला था, उसे कुछ ही वक्त में जब नाम और प्रसिद्धि मिली तो वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में आने का ख्याल क्यों आने लगा.

क्या अभय सिंह को ये बात पता चल गई कि बाबा का वेश धारण करना आसान है लेकिन असल में बाबा बनना आसान नहीं है, या फिर अभय सिंह ने आईआईटी की पढ़ाई और नौकरी करने के दौरान ही ये रणनीति बना ली थी कि पहले बाबा बनकर प्रसिद्धि हासिल करूंगा और फिर गृहस्थ जीवन जीऊंगा. ऐसे कई सवाल उनके ही समर्थक अब पूछने लगे हैं. क्योंकि आईआईटी बाबा ने ये भी कहा है कि मैं अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्री यूनिवर्सिटी नाम की यूनिवर्सिटी खोलने के लिए काम कर रहा हूं. इस विश्वविद्यालय में शिक्षण के साथ-साथ साधना का ज्ञान भी दिया जाएगा. मेरे जीवन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को सीखना और सीखाना है.

यानि वैराग्य की बजाय अभय सिंह ने सीखने और सीखाने का रास्ता चुना है, ज्ञान बांटने और साधना के पथ पर चलने का फैसला किया है और उनकी पत्नी भी इस फैसले में उनके साथ हैं.

कौन हैं IIT बाबा की पत्नी प्रीतिका

  • कर्नाटक की रहने वाली प्रीतिका ने इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में बीटेक किया है
  • MIT मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी और स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की
  • इन्होंने बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) में रिसर्च इंटर्नशिप भी की है
  • उसके बाद ब्रह्मांड के रहस्यों को समझते-समझते प्रीतिका खुद अध्यात्म की ओर मुड़ गईं

अब वे अभय सिंह के साथ मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्य के रास्ते पर चल रही हैं...लेकिन इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आई है कि अभय सिंह एक संगठन भी बना रहे हैं, वो संगठन कैसा होगा, क्या करेगा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई लेकिन अभय सिंह ने शादी के बाद इतना जरूर कहा कि हमने पारंपरिक तरीके से शादी के बाद कोर्ट मैरिज भी कर ली, क्योंकि जहां-जाते थे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती थी, ऐसे में ये जरूरी था. जो संगठन बना रहा हूं, उसमें भी बैंक अकाउंट और बाकी चीजों के लिए डॉक्यूमेंट की जरूरत थी.

फिलहाल दोनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है, अब आप इनके विचारों से कितने सहमत, इनकी जो-जो कहानियां महाकुंभ से लेकर अब तक सामने आई, इंटरव्यू में जो-जो बातें इन्होंने अपने बारे में बताई, और उसके बाद जिस तरीके से ये अचानक से मीडिया से दूर हो गए, और फिर शादी की ख़बर सामने आई, उस पर आप क्या सोचते हैं, अपनी राय जरूर दें.

iit baba iit baba wife mahakumbh iit baba preetika singh

Recent News