25 साल की शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के का होटल में किया दुष्कर्म! पुलिस ने POCSO एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amanat Ansari 07 Apr 2026 11:41: PM 1 Mins
25 साल की शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के का होटल में किया दुष्कर्म! पुलिस ने POCSO एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Case against woman under POCSO Act: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला पर 16 वर्ष के नाबालिग लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, दोनों की शुरुआती दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और वे मिलने भी लगे.

1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को कबीरधाम के भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया. वहां पहुंचने के बाद महिला ने भावनात्मक दबाव डालकर और लालच देकर उस नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसने लड़के को धमकाते हुए कहा कि इस बात को किसी को भी न बताए.

इस घटना के बाद नाबालिग लड़का काफी मानसिक तनाव में चला गया. दो दिन बाद उसने हिम्मत करके थाने जाकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई.  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा कुछ समय पहले ही लव मैरिज करके शादी कर चुकी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Kabirdham minor case married woman rape minor woman rape minor

Recent News