मेक्सिको सिटी: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल के रोमांच के साथ-साथ मैदान के बाहर भी मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं. एक दक्षिण कोरियाई टीवी पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर ही रहा था कि अचानक एक मेक्सिकन महिला फैन ने उसके गाल पर किस कर दिया. यह अनोखा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होकर पत्रकार को तुरंत सेलिब्रिटी बना दिया.
Dünya Kupası için Meksika’da canlı yayına bağlanan Güney Kore muhabiri, Meksikalı bir kız tarafından öpülünce kısa sürede viral oldu. pic.twitter.com/HWhVlK6yp2
— Serkan Tanyildizi (@srkntnyldz) June 11, 2026
पत्रकार फैन जोन से लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था. वह पूरी तरह से कैमरे पर फोकस्ड था और वहां के उत्साही माहौल का जायजा दे रहा था. इसी दौरान पीछे से एक युवती दौड़कर आई और पलक झपकते ही पत्रकार के गाल पर सरप्राइज किस जड़ दिया. उसके बाद मुस्कुराते हुए भीड़ में गायब हो गई.
अचानक हुए इस हमले से पत्रकार पहले तो चौंक गया. कुछ पल के लिए उसकी रिपोर्टिंग रुक गई, लेकिन तुरंत खुद को संभालकर उसने बड़ी मुस्कान के साथ ब्रॉडकास्टिंग जारी रखी. उसने स्पेनिश में खुशी से "Gracias" (धन्यवाद) कहकर जवाब भी दिया.
यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. लाखों यूजर्स इसे देख रहे हैं और पत्रकार के प्रोफेशनल रिएक्शन की तारीफ कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि असहज स्थिति में भी उसने अपना आपा नहीं खोया और बेहद सहज तरीके से काम जारी रखा. यह वाक्या वर्ल्ड कप के खुशी भरे माहौल और फैंस की उमंग को दिखाता है, जहां सीमाएं टूटकर लोग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं.