पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी! 6 महीने में ही मंगेतर आकृति अग्रवाल से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

Amanat Ansari 17 Sep 2026 04:24 PM 1 Mins
पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी! 6 महीने में ही मंगेतर आकृति अग्रवाल से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी में बड़ा उलटफेर हो गया है. उनकी मंगेतर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल ने गुरुवार को आपसी सहमति से सगाई तोड़ने का ऐलान कर दिया. आकृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''भारी दिल से बताना चाहती हूं कि मैं और मेरे मंगेतर अब अलग हो रहे हैं.

आगे की जिंदगी को लेकर हमारे सोच और हालात अलग हैं, इसलिए हमने ये फैसला लिया है.'' हालांकि पृथ्वी शॉ की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं है आया है. दोनों ने मार्च 2026 में सार्वजनिक रूप से सगाई की थी. महज छह महीने के अंदर ही उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया. आकृति के मुताबिक इस संबंध का आगे कोई भविष्य नहीं बचा था.

दोनों की अपेक्षाएं और जिम्मेदारियां अलग-अलग थीं, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने साथ छोड़ने का फैसला लिया. पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का ये ब्रेकअप क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया दोनों में चर्चा का विषय बन गया है. दोनों ने आपसी सहमति से यह कदम उठाया है और फिलहाल किसी ने भी एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है. 

Prithvi Shaw Aakriti Agarwal Breaks up News Prithvi Shaw engagement called off

Recent News