भारत आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम! पंजाब में होगा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भगवंत मान ने किया कन्फर्म

Amanat Ansari 14 Sep 2026 07:00 PM 1 Mins
भारत आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम! पंजाब में होगा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भगवंत मान ने किया कन्फर्म

मोहाली/नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद पाकिस्तान की हॉकी टीम अगले महीने भारत आएगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में पुष्टि की कि पाकिस्तान मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा. यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा. भारत, पाकिस्तान के साथ चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया समेत छह टीमें शामिल होंगी. अगर कोई टीम पीछे हटती है तो ओमान और बांग्लादेश रिजर्व टीमें हैं.

भगवंत मान ने कहा, “मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में कोई समस्या नहीं है. शायद भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती.” केंद्र की नीति के अनुसार, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध बंद हैं. लेकिन ओलंपिक चार्टर के अनुरूप मल्टीनेशनल इवेंट्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत में खेल सकते हैं.
पिछले साल जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप (तमिलनाडु) से पाकिस्तान ने तनाव का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था.

कहां होंगे मैच?

  • लीग स्टेज के सभी मैच जालंधर में  
  • सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में

यह पंजाब में पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा. भारत 2023 (चेन्नई) और 2024 (चीन) का डिफेंडिंग चैंपियन है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी महासंघों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं. राजनीतिक तनाव के बावजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच सम्मान बना रहता है. टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर से शुरू होगा और फाइनल 5 नवंबर को मोहाली में खेला जाएगा.

Pakistan hockey team Pakistan hockey team to visit India Asian Champions Trophy

Recent News