पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास मैसेज! तारीफ की इस खूबी की, बोले- भारत-रूस दोस्ती को मजबूत करने में आपका योगदान अमूल्य

Amanat Ansari 17 Sep 2026 04:43 PM 1 Mins
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास मैसेज! तारीफ की इस खूबी की, बोले- भारत-रूस दोस्ती को मजबूत करने में आपका योगदान अमूल्य

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा. इस संदेश में पुतिन ने पीएम मोदी की राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता की जमकर तारीफ की. साथ ही भारत-रूस के बीच ''विशेष और मजबूत'' रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना की.

पुतिन ने अपने संदेश में लिखा, ''आपको अपने देशवासियों से गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है, और यह बिल्कुल सही भी है. भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है.''

BRICS समिट का जिक्र

रूसी राष्ट्रपति ने हाल ही में नई दिल्ली में हुए 18वें BRICS शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर 2026) के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. पुतिन ने कहा, ''पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को जो गर्मजोशी भरा और स्नेहपूर्ण स्वागत मिला, उसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, स्पष्ट और सार्थक रही. हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई. हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता को प्रदर्शित किया.''

उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों मित्र राष्ट्रों के हित में द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रहेगा. पीएम मोदी के जन्मदिन पर विश्व नेताओं की ओर से बधाई संदेश आ रहे हैं. पुतिन का यह संदेश भारत-रूस संबंधों की मजबूती को रेखांकित करता है.

Vladimir Putin PM Modi birthday Putin and PM Modi Putin greetings

Recent News