क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे

Amanat Ansari 15 Sep 2026 09:13 PM 1 Mins
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे

लखनऊ. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 4 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी का भव्य आयोजन लखनऊ के होटल रमाडा या द सेंट्रम में होने की संभावना है.

दोनों की सगाई भी लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी. पहले चर्चा थी कि शादी वाराणसी के होटल ताज में होगी, लेकिन सुरक्षा और मेहमानों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ को प्राथमिकता दी गई. रिंकू सिंह अलीगढ़ के मध्यम परिवार से आते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए मशहूर फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. प्रिया सरोज मछलीशहर से सांसद हैं और तूफानी सरोज की बेटी हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र की सांसदों में शामिल हुईं. दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है. सपा के नेताओं के साथ-साथ रिंकू के टीममेट्स और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी न्योता दिया जा सकता है. यह खेल और राजनीति का हाई-प्रोफाइल गठबंधन लंबे समय से चर्चा में था. अब तारीख फाइनल होने के साथ अटकलों पर विराम लग गया है.

Recent News