नंदीग्राम उपचुनाव में शुभेंदु का बड़ा संदेश! मुस्लिम मतदाताओं से कहा- 6 अक्टूबर आपकी परीक्षा है, साबित करें कि भाजपा के दोस्त हो

Amanat Ansari 16 Sep 2026 12:43 PM 1 Mins
नंदीग्राम उपचुनाव में शुभेंदु का बड़ा संदेश! मुस्लिम मतदाताओं से कहा- 6 अक्टूबर आपकी परीक्षा है, साबित करें कि भाजपा के दोस्त हो

कोलकाता/हल्दिया: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मतदाताओं से सीधा संबोधन किया है. उन्होंने 6 अक्टूबर को होने वाले मतदान को उनके लिए एक तरह की परीक्षा करार दिया. हल्दिया में एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने कहा कि कई अल्पसंख्यक मतदाता अभी तक उन्हें या भाजपा को वोट नहीं देते. अब उनके सामने मौका है.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पूछा कि क्या वे सरकार और मुख्यमंत्री के साथ रहना चाहते हैं, सहयोग करना चाहते हैं और फायदा उठाना चाहते हैं? अगर हां, तो 6 अक्टूबर नंदीग्राम और रेजीनगर में उनकी परीक्षा है. पास होना है या फेल-फैसला उनके हाथ में है. बाद में उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को साबित करना होगा कि वे भाजपा के दोस्त हैं.

नंदीग्राम में भाजपा का दांवशुभेंदु अधिकारी खुद नंदीग्राम सीट छोड़ चुके हैं, इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है. पार्टी ने यहां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. रेजीनगर (मुर्शिदाबाद) से एस सरकार को टिकट दिया गया है. रेजीनगर मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है. अधिकारी ने दावा किया कि नंदीग्राम में भाजपा इतने बड़े अंतर से जीतेगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मामलों को वापस लेने और अत्याचार झेलने वाले लोगों को काम, आश्रय व भोजन उपलब्ध कराने का वादा भी किया. विपक्ष ने उनके बयान को मतदाताओं को धमकाने वाला करार दिया है. वहीं, अधिकारी का कहना है कि वे सिर्फ स्पष्ट संदेश दे रहे हैं. 6 अक्टूबर को दोनों सीटों पर वोटिंग होनी है.

CM Shubhendu Bengal Muslim Nandigram by election Nandigram Muslim

Recent News