नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. अबू आसिम हाजमी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्लिम कर दो न. खत्म कर दो. जहर दे दो. मर गया मुसलमान. छुट्टी हो जाए. बयान के बाद बवाल मचा हुआ है.
अबू आजमी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं और अपने बयानों को लेकर पहले भी राजनीतिक विवादों में रहे हैं. जून 2025 में उन्होंने मुस्लिमों के बोलने के अधिकार को लेकर बयान दिया था और कहा था कि संविधान में बदलाव कर यह लिख देना चाहिए कि किसी मुस्लिम को जायज बात बोलने की इजाजत नहीं है. उसी दौरान उन्होंने औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने पुराने बयान का भी बचाव किया था.
अप्रैल 2026 में मीरा रोड की घटना को लेकर भी आजमी ने बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यदि हमले के पीछे धार्मिक वजह साबित होती है तो कड़ी सजा होनी चाहिए, लेकिन किसी एक घटना के आधार पर पूरे समुदाय को निशाना बनाना गलत है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी.
वहीं मार्च 2026 में ईद के मौके पर आजमी ने लोगों से गिले-शिकवे दूर करने, गैर-मुस्लिम भाइयों को साथ बुलाने और भाईचारे का संदेश देने की अपील की थी. उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात भी कही थी.
ऐसे में एक बार फिर उन्होंने बयान दिया है. उन्होंने मुलसमानों को निशाना बनाए जाने को लेकर कहा है कि ऑपरेशन मुस्लिम चलाकर एक बार में मुस्लिमों को जहर दे दो. सब खत्म हो जाए. अब अबू हासमी के बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.