धनतेरस पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! सोना ₹2500 सस्ती, चांदी भी बिखरी; जानें ताजा रेट...

Amanat Ansari 06 Nov 2026 11:33 AM 1 Mins
धनतेरस पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! सोना ₹2500 सस्ती, चांदी भी बिखरी; जानें ताजा रेट...

नई दिल्ली: धनतेरस के अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों लुढ़क गए, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. MCX पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर करीब ₹2428 प्रति 10 ग्राम टूटकर ₹1,41,667 पर आ गया.

वहीं दिसंबर सिल्वर फ्यूचर में भी करीब ₹3100 की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1,84,050 प्रति किलो पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड रेट 1.46 फीसदी गिरकर $4,053.8 प्रति औंस और सिल्वर 1.70 फीसदी टूटकर $51.485 प्रति औंस पर आ गया.

दिल्ली में ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,46,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,34,010 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,09,680 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹2,10,100 प्रति किलो

क्यों गिरी कीमतें?

कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती (ब्रेंट क्रूड लगभग $100 प्रति बैरल के आसपास) के कारण डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ और रुपये में कमजोरी आई. इससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी पर दबाव बना. प्रॉफिट बुकिंग भी गिरावट का बड़ा कारण रहा.⁠

रिकॉर्ड हाई से देखें तो सोना अपने उच्च स्तर (करीब ₹1.93 लाख) से काफी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी भी अपने रिकॉर्ड (करीब ₹4.20 लाख) से भारी गिरावट दर्ज कर चुकी है. धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त होने के बावजूद कीमतों में नरमी ने खरीदारों को राहत दी है. विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी धातु में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें.

#Dhanteras #GoldSilver #Gold-SilverPrice #Gold Rates

Recent News