सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल: ऑल टाइम हाई से चांदी 2.44 लाख सस्ती, सोना भी टूटा

Amanat Ansari 03 Nov 2026 08:28 PM 1 Mins
सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल: ऑल टाइम हाई से चांदी 2.44 लाख सस्ती, सोना भी टूटा

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी एक दिन में 8,528 रुपए प्रति किलोग्राम टूटकर 1,75,251 रुपए पर पहुंच गई. सोना करीब 2,079 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,37,863 रुपए पर आ गया.

चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपए प्रति किलो से लगभग 2.44 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है. सोना भी अपने रिकॉर्ड भाव 1,92,991 रुपए प्रति 10 ग्राम से करीब 55,128 रुपए नीचे है. गिरावट के पीछे अमेरिका-ईरान तनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप पर हमला किया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं.

इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका मजबूत हुई. सोना-चांदी जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश पर दबाव पड़ा. CME FedWatch के अनुसार दिसंबर में अमेरिकी ब्याज दर बढ़ने की करीब 75 प्रतिशत संभावना है. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और रोजगार आंकड़ों पर भी नजर है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चांदी का चार्ट कमजोर है. सपोर्ट 1,72,000-1,70,000 रुपए और रेजिस्टेंस 1,86,000-1,88,000 रुपए के आसपास है. RSI ओवरसोल्ड जोन में है, लेकिन मजबूत रिकवरी की पुष्टि अभी बाकी है.

Recent News