व्हाइट हाउस के पास 3 हथियारों के साथ पकड़ा वेनेजुएला का शख्स, बोला- 'आवाजें कह रही थीं ट्रंप को मार डालो'

Amanat Ansari 07 Nov 2026 11:31 AM 1 Mins
व्हाइट हाउस के पास 3 हथियारों के साथ पकड़ा वेनेजुएला का शख्स, बोला- 'आवाजें कह रही थीं ट्रंप को मार डालो'

वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बेहद करीब सीक्रेट सर्विस ने एक संभावित हमले को नाकाम कर दिया. गुरुवार रात कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर खड़ी एक चोरी की पिकअप ट्रक से 26 वर्षीय वेनेजुएला नागरिक रोनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से हथियार भी बरामद हुए.

क्या मिला आरोपी के पास?

  • AR-15 स्टाइल राइफल 
  • MAC-10 मशीन पिस्टल 
  • ग्लॉक 43X पिस्तौल 
  • दर्जनों राउंड कारतूस

कौन है आरोपी?

गाड़ी साउथ कैरोलिना से चुराई गई थी. पूछताछ में आरोपी ने गूगल ट्रांसलेट के जरिए बताया कि उसके दिमाग में अजीब आवाजें आ रही थीं, जो उसे वाशिंगटन आकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए उकसा रही थीं. रोनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था. उसके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं.

ICE ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया है. फिलहाल वह बिना जमानत हिरासत में है. सीक्रेट सर्विस और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस घटना को गंभीर बताया है. आरोपी पर चोरी की गाड़ी इस्तेमाल करने, बिना लाइसेंस हथियार रखने और अन्य कई आरोप लगाए गए हैं.

Recent News