चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टर प्लान! लखनऊ से लखीमपुर तक नए प्रभारी, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Global Bharat 19 Sep 2026 11:33 PM 1 Mins
चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टर प्लान! लखनऊ से लखीमपुर तक नए प्रभारी, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों बृज, कानपुर, पश्चिम, अवध, काशी और गोरखपुर के जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार, पार्टी ने कुल 98 जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है.

नई व्यवस्था का मकसद जिलों में संगठन को मजबूत करना, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाना तथा चुनावी गतिविधियों को बूथ स्तर तक गति देना है. बीजेपी पहले ही छह क्षेत्रीय प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है. ऐसे में जिला प्रभारियों की नई सूची को संगठन को चुनावी मोड में लाने की अगली कड़ी माना जा रहा है.

अवध क्षेत्र की सूची में लखनऊ जिले की जिम्मेदारी सौरभ मिश्रा, सीतापुर की नीरज सिंह, लखीमपुर खीरी की विजय बहादुर पाठक और हरदोई की कमलेश मिश्रा को बनाया गया है. सुल्तानपुर की जिम्मेदारी बृजभूषण सिंह को दी गई है. 

बीजेपी की रणनीति में जिला प्रभारी महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. इनके जरिए जिलाध्यक्षों, मंडल इकाइयों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है. 2027 के चुनाव को देखते हुए पार्टी का फोकस अब संगठन की जमीनी सक्रियता बढ़ाने पर दिखाई दे रहा है.

BJP UP 2027 Election UP BJP District Incharge BJP District Incharge List Uttar Pradesh Assembly Election 2027 UP BJP Organization Changes

Description of the author

Recent News