नई दिल्ली: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार पेरेंट बनने की खुशखबरी दी है. दीपिका ने 40 साल की उम्र में शनिवार को दूसरी बेटी को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की, जिससे उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई. 19 सितंबर 2026 दीपिका और रणवीर के लिए यादगार दिन बन गया.
दोनों ने इंस्टाग्राम पर न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुटप्रिंट शेयर किए और बताया कि वे दूसरी बार मम्मी-पापा बन गए हैं. उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं. पोस्ट में नजर इमोजी भी बनाया गया. दिलचस्प बात यह है कि डिलीवरी से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे. कपल को मंदिर में देखकर फैंस ने कयास लगाए थे कि डिलीवरी नजदीक है, और एक दिन बाद ये कयास सच भी हो गए.
सेलेब्स ने दीं बधाई
दीपिका के दूसरी बार मां बनने पर श्रेया घोषाल, मल्लिका दुआ, कृति खरबंदा, कृति सेनन, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी. याद रहे, दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को दूसरी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी. उस पोस्ट में बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं.
8 सितंबर 2026 को दुआ के दूसरे जन्मदिन पर कपल ने ब्लैक-एंड-व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया था, जिसमें दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा था. दोनों अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं, लेकिन कभी-कभार फैंस को छोटी झलक जरूर देते रहते हैं. 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ का स्वागत करने वाले इस कपल का परिवार अब पूरा हो गया है.