शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले कमाए 665 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का टारगेट

Amanat Ansari 03 Nov 2026 08:19 PM 1 Mins
शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले कमाए 665 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का टारगेट

नई दिल्ली: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने घरेलू और विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रीमिंग, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से कुल 665 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस हासिल किया है. यह हाल के हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्री-रिलीज सौदों में से एक है.

विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फार्स फिल्म्स ने 175 करोड़ रुपये के मिनिमम गारंटी पर खरीदे हैं, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओवरसीज डील माना जा रहा है. घरेलू थिएट्रिकल राइट्स पेन मरुधर ने 250 करोड़ में खरीदे हैं.

नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ में लिए हैं, हालांकि इसमें थिएट्रिकल परफॉर्मेंस राइडर है, यानी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के हिसाब से फाइनल अमाउंट बदल सकता है. म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ में बिके हैं.

फिल्म का प्रोडक्शन बजट शुरू में 200 करोड़ के आसपास था, लेकिन अब करीब 400 करोड़ तक पहुंच गया है (शाहरुख की फीस को छोड़कर). कुल लागत 500 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है. लाभ के लिए फिल्म को वैश्विक स्तर पर करीब 800 करोड़ कमाने की जरूरत पड़ सकती है.

‘किंग’ सिद्धार्थ आनंद निर्देशित है और 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस पर रिलीज होगी. यह शाहरुख की तीन साल से ज्यादा के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी है. फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी हैं. 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था.

Recent News