मुंबई: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो गई है. आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर’ ने कई प्रमुख अवॉर्ड्स अपने नाम किए. फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर सहित कई पुरस्कार मिले.
मुख्य विजेता...
‘धुरंधर’ को बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट साउंड डिजाइन जैसे कई तकनीकी अवॉर्ड्स भी मिले. ‘सैयारा’ को बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष-महिला) के पुरस्कार मिले, जबकि ‘छावा’ ने बैकग्राउंड स्कोर, साउंड मिक्सिंग और विजुअल इफेक्ट्स में बाजी मारी.
डेब्यू कैटेगरी
ओटीटी सेक्शन में आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने बेस्ट सीरीज और बेस्ट डायरेक्शन सहित कई अवॉर्ड्स जीते. ‘पाताल लोक 2’ को भी प्रमुख पुरस्कार मिले. IIFA 2026 में ‘धुरंधर’ का दबदबा साफ दिखा, जबकि ‘सैयारा’ और ‘छावा’ ने भी अच्छी संख्या में अवॉर्ड्स अपने नाम किए.