झारखंड के गढ़वा में सनसनीखेज छापेमारी! पुलिस ने 14 जोड़ों को होटलों से पकड़ा

Amanat Ansari 07 Apr 2026 09:01: PM 1 Mins
झारखंड के गढ़वा में सनसनीखेज छापेमारी! पुलिस ने 14 जोड़ों को होटलों से पकड़ा

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ नामचीन होटलों में बिना किसी पहचान पत्र या रजिस्ट्रेशन के कमरे दिए जा रहे हैं और वहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. सूचना के आधार पर एसडीएम संजय पांडेय और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई.

टीम में डीएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल शामिल था. छापेमारी के दौरान टीम ने शहर के चार होटलों की जांच की. एक होटल में दरवाजा तोड़कर 8 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जबकि रंका रोड स्थित दूसरे होटल से 3 जोड़े बरामद किए गए. इस तरह कुल 14 जोड़े (लड़के-लड़कियां) पुलिस के चंगुल में आए.  

प्रारंभिक जांच में कुछ नाबालिग भी इनमें शामिल बताए जा रहे हैं. कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने तीन होटलों को मौके पर ही सील कर दिया गया. होटल कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में देह व्यापार की आशंका है, जिसकी गहन जाँच की जा रही है.

बिना दस्तावेज के कमरा देने वाले होटल मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी के बाद गढ़वा के होटल व्यवसायियों में खासा हड़कंप मचा हुआ है.

Hotel Raid Garhwa News Crime News Jharkhand News

Recent News