रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को बड़ा सदमा लगा है. जमशेदपुर के नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में उनकी बेटी का निधन हो गया. इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ''जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है. अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.''
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी लिखा, ''अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय जी की बेटी का निधन हो गया. इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'' हादसे में अन्य लोगों की भी जान गई है. शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले, यही कामना है.