बांकीपुर उपचुनाव से पहले सनसनी! प्रशांत किशोर की जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, पार्टी का बड़ा आरोप

Amanat Ansari 29 Jul 2026 08:22: PM 1 Mins
बांकीपुर उपचुनाव से पहले सनसनी! प्रशांत किशोर की जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, पार्टी का बड़ा आरोप

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के ठीक पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हड़कंप मच गया है. पार्टी ने दावा किया है कि मतदान से पहले उसके 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटना पुलिस और STF ने गिरफ्तार कर लिया है. जन सुराज ने पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है.

पार्टी के बांकीपुर निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने पुलिस पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. गिरफ्तार नेताओं में प्रत्युष पूर्व, वरुण कुमार, अभय शर्मा, विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

बता दें कि बांकीपुर सीट पर गुरुवार 30 जुलाई को मतदान होना है. इस सीट पर प्रशांत किशोर खुद जन सुराज के उम्मीदवार हैं, जहां उनका मुकाबला BJP के नीरज कुमार सिन्हा और RJD की रेखा गुप्ता से है. चुनाव परिणाम 3 अगस्त को आएगा.

इस बीच प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार के एक वीडियो को फर्जी और AI जनरेटेड बताने के मामले में भी केस दर्ज किया गया है. बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है और गिरफ्तारियों का यह सिलसिला चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा रहा है.

jan suraaj party leaders arrested prashant kishor leaders arrested prashant kishor bankipur

Recent News