UP के 2.15 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार ने भेजा बंपर तोहफा, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

Sandeep Kumar Sharma 19 Nov 2025 09:24: PM 1 Mins
UP के 2.15 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार ने भेजा बंपर तोहफा, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बटन दबाया और देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त सीधे पहुंच गई. इसमें उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा सबसे बड़ापूरे 4314.26 करोड़ रुपए सीधे 2.15 करोड़ यूपी के किसानों के बैंक खाते में पहुंचे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. लिखा, ''डबल इंजन की सरकार अन्नदाता के सम्मान और कल्याण के लिए दिन-रात समर्पित है. यह राशि यूपी के गांव-गांव में खुशियां बिखेरेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगी.'' लखनऊ के कृषि निदेशालय से लेकर हर जिले तक पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ.

किसान भाइयों-बहनों ने अपने मोबाइल पर मैसेज देखते ही एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया. उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ''पहले राजीव गांधी जी कहते थे कि दिल्ली से 100 रुपए निकलते हैं तो गांव में सिर्फ 15 पहुंचते हैं. आज मोदी-योगी जी ने साबित कर दिया – 100 रुपए निकलते हैं तो 100 रुपए ही किसान के खाते में पहुंचते हैं, बिना एक पैसा कटे.''

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बहराइच से वर्चुअली जुड़े तो मत्स्य विभाग ने भी पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण करवाया. किसान मुस्कुरा रहे हैं, गांव में रौनक लौट आई है और यूपी एक बार फिर सबसे आगे निकल गया.

2000-2000 रुपए की ये किस्त आई है ठीक उस समय जब खरीफ की फसल कट चुकी है और रबी की बुवाई शुरू हो रही है. अब बीज, खाद, दवाई सबके लिए किसान के पास पूरा पैसा है. मोदी जी का बटन, योगी जी का धन्यवाद और यूपी के किसान का चेहरा तीनों पर एक ही मुस्कान.

PM Kisan Samman Nidhi Yogi Adityanath Narendra Modi UP Kisan

Recent News