'अर्नब' से किसानों की फसलें तबाह, सीएम योगी ने मुआवजा देने के दिए सख्त निर्देश, तय सीमा से ज्यादा नुकसान पर भी राहत

Amanat Ansari 01 Nov 2026 05:44 PM 1 Mins
'अर्नब' से किसानों की फसलें तबाह, सीएम योगी ने मुआवजा देने के दिए सख्त निर्देश, तय सीमा से ज्यादा नुकसान पर भी राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश से कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को तुरंत फील्ड में उतरकर फसल क्षति का आकलन करने और प्रभावित किसानों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: रायबरेली के रौनक यादव ने मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग गर्लफ्रेंड की ली जान, 15 दिन बाद ऐसे खुला राज...

सीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर फसल का नुकसान तय मुआवजे की सीमा से ज्यादा है, तो भी किसानों को हर हाल में राहत पहुंचाई जाए.

यह भी पढ़ें: KGMU धर्मांतरण रैकेट का आगरा SN मेडिकल कॉलेज से निकला कनेक्शन, STF ने MBBS छात्रों का रिकॉर्ड ले लिया

ऐसी स्थिति में फील्ड में तैनात अधिकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को नुकसान की असली स्थिति से अवगत कराएं, ताकि किसानों को जरूरी आर्थिक सहायता मिल सके. उन्होंने नुकसान के आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में पूरी संवेदनशीलता बरतने और किसी भी प्रभावित किसान को राहत से अछूता न रहने देने का आदेश दिया है.

फसल नुकसान की जांच से लेकर बैंक खाते में मुआवजा पहुंचने तक किसी भी तरह की देरी न हो. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने चक्रवात अर्नब से हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरकर आकलन करने और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं.

विभाग के पोस्ट के अनुसार, निर्धारित मुआवजे से अधिक क्षति होने की स्थिति में भी किसानों को राहत सुनिश्चित की जाए और अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें. बता दें कि तूफान आने से पहले भी सीएम योगी ने अधिकारियों को फिल्ड में रहने के निर्देश दिए थे.

Recent News