रायबरेली के रौनक यादव ने मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग गर्लफ्रेंड की ली जान, 15 दिन बाद ऐसे खुला राज...

Amanat Ansari 01 Nov 2026 05:29 PM 1 Mins
रायबरेली के रौनक यादव ने मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग गर्लफ्रेंड की ली जान, 15 दिन बाद ऐसे खुला राज...

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 16 अक्टूबर से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने करीब 15 दिन बाद आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर लड़की की लाश बरामद की है.

लड़की 16 अक्टूबर को संदिग्ध हालातों में अपने घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. जब शुरुआती जांच से परिवार संतुष्ट नहीं हुआ, तो उन्होंने एसपी रवि कुमार से न्याय की गुहार लगाई. एसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगाली और हत्याकांड का सच सामने आया.

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रौनक यादव और मृतका के बीच करीब 2 साल पुराना प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पहले लड़की ने रौनक से बातचीत बंद कर दी थी, जिसे रौनक ने रंजिश मान लिया. उसने मिलने के बहाने लड़की को बुलाया और मौका पाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पूछताछ में रौनक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

उसकी निशानदेही पर रेल कोच कारखाने के पास मौजूद जंगल (गोविंद नहर की झाड़ियों) से मृतका की लाश बरामद की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है. परिवारजन न्याय की मांग कर रहे हैं. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त है.

Recent News