शाहरुख-गौरी, सोनाक्षी-जहीर का हवाला देकर ब्रेनवॉश, 15 साल की हिंदू किशोरी का 5 घंटे तक गैंगरेप, दो सगे भाई गिरफ्तार

Amanat Ansari 01 Nov 2026 06:14 PM 1 Mins
शाहरुख-गौरी, सोनाक्षी-जहीर का हवाला देकर ब्रेनवॉश, 15 साल की हिंदू किशोरी का 5 घंटे तक गैंगरेप, दो सगे भाई गिरफ्तार

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व इलाके में 15 वर्षीय हिंदू किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दो सगे भाई नतीफ शेख (24) और अरबाज शेख (30) ने किशोरी का माइंडवॉश करके उसे ब्लैकमेल किया और करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म किया. पेल्हार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पेल्हार पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर को सुबह करीब 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच गावदेवी मंदिर के पास स्थित एक कपड़े की दुकान के अंदर हुई. आरोप है कि नतीफ शेख ने पहले किशोरी को बातों में फंसाया, उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, वीडियो और तस्वीरें बनाईं और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इनकार करने पर दोनों भाइयों ने उसे बंधक बनाकर करीब 5 घंटे तक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो फोटो-वीडियो उसकी मां को भेजकर वायरल कर दिए जाएंगे.

किशोरी और उसके साथ थाने पहुंची महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे बॉलीवुड के उदाहरण देकर ब्रेनवॉश किया. कहा गया कि शाहरुख खान ने गौरी से शादी की है और दोनों खुश हैं, सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है और वे अच्छे से रह रहे हैं. आरोप है कि ब्रेनवॉश के दौरान एक हिंदू लड़की (जो पहले से मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी है) को भी भेजा गया.

किशोरी को नशीली दवाएं खिलाई गईं और कहा गया कि आधार कार्ड दे दो, नया नाम और दस्तावेज बनाकर दुबई भेज देंगे. मामले में 30 अक्टूबर को देर शाम पेल्हार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1), 70(2), 351(2) और पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4 और 8 के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है और जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है.

Recent News