सिंगल्स के लिए फिनलैंड का ऑफर: फ्री ट्रिप और डिनर डेट, प्यार खोजने का अनोखा मौका

Amanat Ansari 02 Nov 2026 12:21 PM 1 Mins
सिंगल्स के लिए फिनलैंड का ऑफर: फ्री ट्रिप और डिनर डेट, प्यार खोजने का अनोखा मौका

हेलसिंकी: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड ने दुनिया भर के सिंगल लोगों के लिए एक अनोखा ऑफर पेश किया है. Visit Finland ने ‘फिनिश डिनर डेट’ कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत 16 चुने गए सिंगल लोगों को 9 से 19 फरवरी 2027 तक पूरी तरह मुफ्त यात्रा कराई जाएगी. फ्लाइट, होटल, खाना और गतिविधियों का पूरा खर्च टूरिज्म बोर्ड उठाएगा.

इस कैंपेन का मकसद सिर्फ घूमना-फिरना नहीं, बल्कि फिनलैंड की खास फूड कल्चर से रूबरू कराना और स्थानीय सिंगल लोगों से मिलने का मौका देना है. चुने गए 16 लोगों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. आठ हेलसिंकी और आठ टाम्परे (लेकलैंड क्षेत्र) जाएंगे. दोनों जगह ग्रुप डिनर डेट आयोजित होंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की मुलाकात फिनलैंड के स्थानीय सिंगल लोगों से होगी. डिनर में जंगली मछलियां, बेरीज और जंगलों से इकट्ठा किए गए मशरूम जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे.

Business Finland की इंटरनेशनल मार्केटिंग सीनियर डायरेक्टर Heli Jimenez के अनुसार, फिनलैंड का खाना वहां के जीवन जीने के तरीके को दर्शाता है. लोग खाने के जरिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं और अब वे दुनिया के यात्रियों को भी इस अनुभव का हिस्सा बनाना चाहते हैं. यह कैंपेन फिनलैंड के ‘sinkkukori’ (सिंगल बास्केट) डेटिंग ट्रेंड से प्रेरित है, जिसमें सुपरमार्केट में गुलाबी बास्केट इस्तेमाल करने वाले सिंगल लोग बातचीत के लिए खुले होते हैं.

कौन आवेदन कर सकता है? दुनिया के किसी भी देश के 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के सिंगल वयस्क (फिनलैंड के निवासी नहीं) आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 (सुबह 11:59 बजे फिनलैंड समय) है. चयनित लोगों की घोषणा 1 दिसंबर 2026 को Visit Finland के Instagram और TikTok पर होगी.

आवेदन के लिए अंग्रेजी में एक छोटा वीडियो बनाना होगा, जिसमें जवाब देना है कि आप डिनर डेट पर क्या खाना परोसेंगे और क्यों. वीडियो को #FinnishDinnerDate हैशटैग के साथ Instagram, TikTok या YouTube पर पोस्ट कर Visit Finland को टैग करना होगा.

Recent News