काली जींस, सफेद टी-शर्ट में अखिलेश! लाल टोपी गायब, एयरपोर्ट पर लोग रह गए हैरान!

Amanat Ansari 09 Jun 2026 02:23: PM 1 Mins
काली जींस, सफेद टी-शर्ट में अखिलेश! लाल टोपी गायब, एयरपोर्ट पर लोग रह गए हैरान!

लखनऊ/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक नया वायरल अवतार देखकर फैंस और आम लोग दोनों चौंक गए हैं. हमेशा सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर लाल टोपी के साथ नजर आने वाले अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्लैक जींस, सफेद टी-शर्ट और ब्लैक शू में स्पॉट किए गए. बिना टोपी के उनके स्टाइलिश हेयरस्टाइल ने भी सबका ध्यान खींचा.

वीडियो में अखिलेश एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं. सुरक्षा कर्मियों से मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हैं और एक युवक की सेल्फी की रिक्वेस्ट भी पूरा करते हैं. उनका यह कैजुअल लुक देखकर लोग इसे महेंद्र सिंह धोनी और राहुल गांधी के स्टाइल से जोड़ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स लिख रहे हैं, ''अखिलेश भैया का नया लुक तो कमाल का है!'' ''टोपी उतार दी तो लग रहे हैं बिल्कुल युवा!'' राजनेताओं की पहचान अक्सर उनकी पोशाक से जुड़ जाती है. अखिलेश यादव के मामले में लाल टोपी और कुर्ता-पायजामा उनकी ब्रांडिंग बन चुकी थी.

लंबे समय बाद इस नए कैजुअल लुक ने उनकी छवि को एकदम फ्रेश और मॉडर्न बना दिया है. अखिलेश पहले भी साइकिलिंग, क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए स्पोर्टी अंदाज में नजर आ चुके हैं, लेकिन एयरपोर्ट का यह लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है. 

Akhilesh Yadav Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav new look

Recent News