Amit Shah Strategy for Bengal: बिहार हो या बंगाल, अमित शाह जहां कदम रख देते हैं, वहां कमल जरूर खिलता है, पर कैसे...इसकी कहानी हर राज्य में बदल जाती है, आज जब बंगाल में टीएमसी की 15 साल की सत्ता बीजेपी ने उखाड़ फेंकी, तो सवाल यही उठ रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे, तो इसे समझने के लिए शाह की 5 रणनीतियों को समझना होगा, जिसने बंगाल में टीएमसी के हाथों न सिर्फ सत्ता छीन ली, बल्कि अगले कई साल के लिए उसे विपक्ष में बिठा दिया है...
शाह की 5 नीति, TMC की सत्ता से छुट्टी
इसके अलावा कमल मेला, फुटबॉल मैच और 1 लाख बैठकों से बीजेपी ने ऐसा खेला किया कि टीएमसी को ये पता ही नहीं चला कि उसका कोर वोटबैंक इस बार भारी मात्रा में बीजेपी की ओर शिफ्ट हो रहा है...वरना सोचिए जो बीजेपी साल 2016 के चुनाव में सिर्फ 3 सीटें जीत पाई थी, साल 2021 में जिसने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी, वो 2026 में टीएमसी को इतनी बुरी हार कैसे दिला पाती..और ये सब हुआ है शाह की उस सीक्रेट रणनीति से, जो उन्होंने 15 दिन तक बंगाल में डेरा डाले रखकर बनाई, रात करीब 2 बजे तक वो मीटिंग करते रहे, हर क्षेत्र के नेता से सीधा संपर्क किया.
बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं की ड्यूटी डोर टू डोर कैंपेन में लगाई गई, लाखों घरों तक बीजेपी के नेता खुद पहुंचकर वोटर्स को समझाते नजर आए, क्योंकि इस बार बीजेपी को पता था कि ममता को हराना है तो ग्राउंड लेवल पर खुद को मजबूत करना होगा..पार्टी में जो अंदरुनी तनातनी की ख़बरें हैं, उन्हें सुलझाना होगा, और शाह ने ये काम बखूबी निभाया भी...वरना दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी के बीच कैसी तनातनी होती थी, ये सब जानते हैं...ये बात शाह को भी पता थी कि 15 साल से सत्ता में बरकरार ममता बनर्जी के खिलाफ जनता में नाराजगी है, एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम कर सकता है, लेकिन उन्होंने सिर्फ इस भरोसे अपनी चुनावी रणनीति नहीं छोड़ी, बल्कि एक-एक सीट की समीक्षा की.
बंगाली अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहीं ममता को न सिर्फ करारा जवाब दिया, बल्कि ये साफ कहा कि अगला मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा, और टीएमसी के गुंडो को तो उल्टा लटकाने की चेतावनी दे डाली, जिसने जनता को भयमुक्त कर दिया, जिसका असर वोटिंग प्रतिशत में भी दिखा..
हालांकि जानकार कहते हैं एसआईआर का फायदा भी बीजेपी को बंगाल में मिला है, पर राजनीति के बड़े-बड़े पंडित जो नहीं कर पाए वो शाह ने कर दिखाया है... एक तरीके से बीजेपी के पितामह का पितृऋण भी चुकाया है.. क्योंकि जिस बंगाल से बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी आते थे, उस बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है, जो बीजेपी के लिए गर्व की बात है...