लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद आजम खान को कोर्ट के आदेश के बाद रिहाई मिल गई है.आजम खान के जेल से।छूटने के बाद भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम सीतापुर जेल पर उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़ा. उसी हम में एक ऐसा चेहरा था जो की हूबहू अतीक अहमद की तरह लग रहा था. व्यक्ति की मूछें और पगड़ी एकदम अतीक अहमद की तरह ही थी, जिसे देखने के बाद लोग एक बार अतीक अहमद को याद करने लगे. हालांकि, वह व्यक्ति आजम खान का तगड़ा फैन था और उनसे मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचा हुआ था.
अलग-अलग मामलों में मुकदमों से घिरे आजम खान को कोर्ट के आदेश के बाद रिहाई मिली है. जेल से छूटने के बाद उनके बेटे उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे हुए थे. वहीं हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ भी सीतापुर पहुंच गई थी. भीड़ को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू किया हुआ था. इसी भीड़ में आजम खान के हमशक्ल का व्यक्ति भी वहां पर पहुंच गया. जिसकी मूछें भी एकदम अतीक अहमद की तरह था और पगड़ी भी एकदम हूबहू अतीक अहमद की तरह ही बांधे हुआ था.
अतीक अहमद की तरह दिखने वाले व्यक्ति को देखकर वहां पर मौजूद समर्थक भी सकपका गए. हालांकि, जब व्यक्ति से पूछा गया तो बताया कि वह भी आजम खान का तगड़ा वाला फैन है और उनसे मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचा हुआ था. फिलहाल व्यक्ति चर्चा का केंद्र बन हुआ है और तरह-तरह की बातों का बाजार गर्म है.