अली अहमद के काफिले में अचानक हलचल! जालौन पहुंचते ही बदला रूट, 2 मिनट के ठहराव ने बढ़ाया सस्पेंस

Global Bharat 08 Aug 2026 02:38: PM 1 Mins
अली अहमद के काफिले में अचानक हलचल! जालौन पहुंचते ही बदला रूट, 2 मिनट के ठहराव ने बढ़ाया सस्पेंस

Atiq Ahmed Family : अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी से प्रयागराज ले जा रहे पुलिस काफिले का जालौन में अंतिम समय पर रूट बदल दिया गया. सुरक्षा कारणों के बीच काफिले को अब NH-27 के रास्ते प्रयागराज की ओर रवाना किया गया. पूरे रूट पर पुलिस को अलर्ट रखा गया था.

जानकारी के मुताबिक, अली अहमद को जेल वैन में कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा है. काफिले के जालौन जिले में पहुंचने के दौरान रास्ते को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरती. पहले निर्धारित मार्ग के बजाय काफिले को दूसरे रास्ते से आगे बढ़ाया गया. हालांकि, रूट बदलने की वजह को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

उरई क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ागांव के पास काफिला करीब दो मिनट के लिए रुका. थोड़ी देर रुकने के बाद पुलिस वैन और उसके साथ चल रहा सुरक्षा काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया. इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही.

अली को उसके सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर लाया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की अनुमति के बाद अली और उसके बड़े भाई उमर अहमद को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मिली है.

अबान की झांसी में सड़क हादसे में मौत हुई थी. उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किया जाना है, जहां परिवार के अन्य सदस्यों की कब्रें भी मौजूद हैं. पुलिस के लिए अली की प्रयागराज तक सुरक्षित आवाजाही सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है. इसी वजह से रूट, स्थानीय पुलिस की तैनाती और रास्ते में काफिले की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

Ali Ahmed Convoy Atiq Ahmed Son Ali Jalaun Route Change Baragaon Highway Stop Prayagraj Funeral Security

Description of the author

Recent News